विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी हरियाणा प्रांत
- Swami Vivek Bharati
- Aug 10, 2024
- 2 min read
हरियाणा हरी की भूमि जहां दिया गीता का ज्ञान! खेल खिलाड़ी, खेत किसानो और सीमा पर दिये जवान!!
हरियाणा, माँ भारती का ऐसा भू-भाग जो क्षेत्रफल में कम होने के बावजूद ज्यादा फसल उगाता है। जनसंख्या में कम होने पर भी सबसे ज्यादा सैनिक देश की सुरक्षा के लिए देता है, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में अनेक पदक लाकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाता है तथा उद्योग एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी देश का अग्रणी राज्य है। हरियाणा दुपहिया व कार निर्माण में विश्व में सबसे ज्यादा वाहन बनाने के कारखानों के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र का हब बन गया है। इसके मेहनती लोग खूब पसीना एक कर निरंतर प्रदेश व देश का नाम विश्व में गौरवान्वित कर रहे हैं।
माननीय एकनाथ जी रानडे द्वारा 1973 में पहली बार दिए गए जीवनव्रती कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के 50 वर्ष पूरे होने पर विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी वर्ष 2023-24 को विशेष प्रशिक्षण वर्ष के रूप में मना रहा है। केन्द्र द्वारा सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण श्रेणीबद्ध प्रांत, विभाग व नगर स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा प्रांत द्वारा भी विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 23 जून से 30 जून तक मध्य मर्ग स्वामी जी तपोभूमि के पास अरावली की पहाड़ियों के मध्य स्थित विवेकानंद शक्ति पीठ, रामबास-धानाना, नारनौल में किया जा रहा है। विवेकानंद केन्द्र की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष बहन निवेदिता भिडे दीदी जी का सानिध्य भी इस शिविर को मिलेगा व खेड़की के महाराजा अजीतसिंह के महल का भी दर्शन भी करेंगे जहां स्वामी जी को विवेकानंद नाम मिला।
हम सभी दायित्ववान कार्यकर्ता केन्द्र कार्य को और गतिशील करने के लिए शिविर में सहभागिता करें व राष्ट्र को विश्वगुरु बनाने में निमित्त बनें। अतः शिविर में आपकी उपस्थिती अपेक्षित रहेगी।।
चरैवेति चरैवेति यही तो मंत्र है अपना.........
By the grace of Almighty this function was well organised well disciplined and outstanding All activities like yoga meditation group discussion beyond words highly excellent 👍👍